बिलासपुर

खूंटाघाट जलाशय से 25 अप्रैल को छोड़ा जाएगा पानी….निस्तारी के लिए 107 गांवों के 211 तालाबें होंगी तृप्त,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले में बढ़ती जल आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन ने खूंटाघाट जलाशय से नहरों के माध्यम से गांवों के निस्तारी तालाब भरने का निर्णय लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर जल संसाधन विभाग द्वारा 25 अप्रैल को सवेरे 11 बजे से खारंग जलाशय के बाएं और दाएं तट की नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। नहर किनारे बसे 107 गांवों के 211 तालाबों को भरने की योजना बनाई गई है। यह निर्णय जनप्रतिनिधियों की मांग और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि नहर के पानी का उपयोग केवल निस्तारी तालाब भरने के लिए ही किया जाए। जल संसाधन विभाग के मैदानी अमले को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में तालाबों को भरवाना सुनिश्चित करें और किसी भी स्थिति में निस्तारी के अलावा अन्य उपयोग के लिए पानी न दिया जाए। साथ ही पानी के दुरुपयोग और अपव्यय को रोकने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। यदि नहर के पानी का उपयोग रबी में धान की सिंचाई जैसे अन्य कार्यों में किया गया तो संबंधित व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...