सीपत

सीपत: ग्रामीण पर चाकू से हमला…पेट फटने से बाहर आई अतड़िया, गंभीर हालत में सिम्स में किया गया भर्ती

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम धनिया में एक ग्रामीण पर गांव के ही दूसरे व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया है, जिससे पीड़ित के पेट फटने से अतड़िया बाहर आ गई, जिसे गंभीर हालत में सिम्स पहुँचाया गया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनिया निवासी हरी निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 09.06.2024 की रात 8 बजे के करीब उसके चाचा संतराम केंवट को गांव के ही इंद्रपाल भारद्वाज ने चाकू मार दिया, जिससे घायल उसके चाचा चिल्ला रहे थे, तभी वह मौके पर पहुँचा तो देखा उसके चाचा का पेट फटा हुआ है और अतड़िया बाहर निकली है, जब उसने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि गांव के ही इंद्रपाल भारद्वाज ने उन्हें चाकू मार दिया है, जिसके बाद हरी ने इसकी जानकारी अन्य परिजनों और डायल 112 को दी। मौके पर पहुँचे परिजन और पुलिस ने घायल संतराम को सिम्स हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ उनकी हालत गंभीर है। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने इंद्रपाल भारद्वाज के खिलाफ धारा 307-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है, फ़िलहाल घायल संतराम के होश में आने के बाद पूछताछ में घटना के पीछे की वजह सामने आएगी की आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला क्यो किया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...