मुंगेली

डिजिटल साक्ष्यों से सशक्त होगी जांच…मुंगेली पुलिस की हाईटेक कार्यशाला में अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण,

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिला मुंगेली पुलिस ने अपराध अनुसंधान को और अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए पुलिस लाइन मुंगेली में “डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का आयोजन बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन तथा एफएसएल रायपुर के संचालक सुशील द्विवेदी के सहयोग से, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों जैसे डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं डीएनए साक्ष्य के महत्व, उनके वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, संरक्षण एवं न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतीकरण के संबंध में प्रशिक्षित करना रहा।

वर्तमान समय में अपराधों की प्रकृति तेजी से बदल रही है, ऐसे में तकनीकी साक्ष्य अपराध की सटीक जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान फॉरेन्सिक विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत सिंह (एफएसएल रायपुर), डॉ. स्वाति कुजुर (एफएसएल बिलासपुर) एवं डॉ. ज्योत्सना लकड़ा (वैज्ञानिक अधिकारी, मुंगेली) ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल, लैपटॉप, सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया डेटा और डीएनए सैंपल जैसे साक्ष्य अपराधियों तक पहुंचने और घटनाओं की सच्चाई उजागर करने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इन साक्ष्यों के सही तरीके से संकलन, सीलिंग, चेन ऑफ कस्टडी बनाए रखने और न्यायालय में उनकी प्रभावी प्रस्तुति के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया। इसके साथ ही, ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग, साइबर अपराधों की जांच के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी गहन चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के साथ छोटी-सी लापरवाही भी केस को कमजोर कर सकती है, इसलिए प्रत्येक चरण में सावधानी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण आवश्यक है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत कर अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
डिजिटल साक्ष्यों से सशक्त होगी जांच...मुंगेली पुलिस की हाईटेक कार्यशाला में अधिकारियों को मिला विशेष... तखतपुर: बस स्टैंड के पास चल रहा था लाखों का सट्टा कारोबार… पुलिस की रेड में 1.85 लाख नगद जब्त, दो सट... न्यायधानी में फिर चाकूबाजी... नाबालिगों ने खेला खूनी खेल, युवक पर धारदार हथियारों से वार न्यायधानी में फिर पकड़ी गई कुकिंग गैस की कालाबाजारी...सीपत चौक में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, 54 स... बड़ी मां की बेरहमी से हत्या....शव जंगल में फेंका, जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी राखड़ ट्रांसपोर्टिंग बना रणभूमि....वर्चस्व की जंग में चालक - मालिक पर जानलेवा हमला, क्षेत्र... दर्रीघाट के ढाबा संचालक बाप-बेटे का कहर...काम करने वाले युवक को बेरहमी से पीटा, ईंट से मारकर किया लह... खूंटाघाट जलाशय से 25 अप्रैल को छोड़ा जाएगा पानी....निस्तारी के लिए 107 गांवों के 211 तालाबें होंगी तृ... सीपत: हिण्डाडीह चोरी का हुआ पर्दाफाश... 5.60 लाख के जेवर-नकदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा....श्रद्धा और उत्साह से गूंजा नगर