बिलासपुर

ATM में मदद के बहाने ठगी….दो युवकों ने बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में एटीएम ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां मदद के बहाने दो अज्ञात युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुंगेली नाका स्थित एसबीआई एटीएम की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS एवं 303(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया उषा राठौर 61 वर्ष निवासी नेहरू नगर 23 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4:30 बजे मुंगेली नाका स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचीं। उन्होंने पहले अपने खाते से 10 हजार रुपये निकाले, लेकिन इसके बाद उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात युवक मदद के बहाने उनके पास आए और उन्हें कस्टमर केयर में कॉल करने की बात कहकर गुमराह करने लगे। प्रार्थिया के अनुसार, आरोपियों ने बातचीत के दौरान उनकी जानकारी का दुरुपयोग करते हुए सरकंडा स्थित एटीएम से अलग-अलग समय कुल 30 हजार रुपये तीन बार में निकाल लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तत्काल अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। उषा राठौर ने बताया कि आरोपियों की संख्या 2 से 3 थी, जो गोरे रंग के और लंबे कद के थे। उन्होंने चेहरे पर कोई कपड़ा नहीं बांधा था। घटना के बाद प्रार्थिया ने क्राइम ब्रांच और संबंधित बैंक में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है और एटीएम कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...