बिलासपुर

गोल्ड लोन कंपनियों में खप रहा चोरी का सोना….शातिर चोर चढ़ा हत्थे…चोरी का सोना लेकर लोन देने वाला फाइनेंस मैनेजर भी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में एक युवक समेत मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गला हुआ सोना बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र नगर निवासी प्रशांत कुमार मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जून 2025 को अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से लगभग 40 ग्राम सोने के चार कंगन और 1 लाख रुपये नगद चोरी कर लिए थे। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर ग्राम लोफंदी निवासी 19 वर्षीय दीपक पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए सोने के कंगनों को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया गया था। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि फाइनेंस कंपनी के मैनेजर आजम बेग को सोने के चोरी का होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने उसे गला कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 40 ग्राम गला हुआ सोना, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है, जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 14 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...