बिलासपुर

कोरोना संक्रमण से मौत के मामले लगे डराने, औसत आंकड़े 5+ रोजाना…बुधवार को भी 9 संक्रमितों के मौत की हुई पुष्टि

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में मौत का आकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। सिलसिलेवार हो रहे संक्रमित मरीजो के मौत की गति में फिलहाल कोई अंकुश नही लग पा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी जिले में 9 मरीजो ने दम तोड़ा है। जिनमे से सर्वाधिक 8 मरीज जिले के और एक मरीज जांजगीर का है। बताया जा रहा है भारतीय नगर में रहने वाले 63 वर्षीय बुजुर्ग की अपोलो अस्पताल में मौत हुई। इसी तरह गणेश नगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई है। साथ ही छतौना में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने केयर एंड क्योर अस्पताल में दम तोड़ा। जगमल चौक में रहने वाले 76 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की रेलवे अस्पताल में मौत हुई। वही रेल्वे हॉस्पिटल में ही धानमंडी रोड देवरीडीह में रहने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति की भी सांसे बुधवार शाम टूटी है। सकरी निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग की होम आइसाेलेशन में मौत हुई वही कंस्ट्रक्शन कालोनी रेलवे में रहने वाली 70 वर्षीय महिला ने आरबी अस्पताल में दम तोड़ा। किसान परसदा मस्तूरी निवासी 30 साल की महिला की मौत सिम्स में हुई है। जिले की 8 मौतों के अलावा जांजगीर निवासी 69 वर्षीय पुरुष ने अपाेलो अस्पताल में दम तोड़ा है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा