बिलासपुर

आईपीएल और लूडो पर करोड़ों का सट्टा…अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बीट सिस्टम और एसीसीयू टीम की तकनीकी मदद से की गई इस कार्रवाई में 1 नाबालिग सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह आईपीएल क्रिकेट और ऑनलाइन लूडो गेम के जरिए करोड़ों रुपये का सट्टा चला रहा था।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को ओम स्पेस कॉलोनी सकरी में दबिश देकर गिरोह के सरगना राहुल छाबड़ा सहित अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी राहुल छाबड़ा पहले भी सट्टा गतिविधियों में संलिप्त रहा है और वह अन्य राज्यों से नेटवर्क बनाकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहा था। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में ओमप्रकाश नागवानी, आशीष सोमानी, कैलास चावला, विजय नागवानी और दिनेश लालवानी शामिल हैं, जो मध्यप्रदेश के सागर, बालाघाट और कटनी जिलों के निवासी हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 13 एटीएम कार्ड, 8 पासबुक और एक क्रेटा कार MP 18 ZB 8565 जब्त की है। बरामद डिजिटल उपकरणों की जांच में 2 करोड़ रुपये से अधिक के सट्टे के लेनदेन के प्रमाण मिले हैं, जिससे गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) और बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही, आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टा माफियाओं में हड़कंप मच गया है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...