बिलासपुर

बिलासपुर:- सूने मकानों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार….45 लाख से ज्यादा की संपत्ति बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से सोना-चांदी, वाहन समेत कुल 45 लाख 84 हजार 500 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सूरज काछी 30 वर्ष, मूलतः गौरेला का रहने वाला है, जो पिछले कुछ महीनों से बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी एसी और इलेक्ट्रॉनिक सामान सुधारने के बहाने कॉलोनियों में घूमता और सूने मकानों की बारीकी से रेकी करता था। इसके बाद रात के समय ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करीब एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और साइबर सेल की मदद से संदिग्ध की पहचान की। 27 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज कई चोरी की घटनाओं को कबूल किया। आरोपी चोरी के जेवरों को ज्वेलर्स के पास बेच देता था या गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रख देता था। चोरी से मिले पैसों को वह ऑनलाइन सट्टे में हार जाता था, जिसके कारण कर्ज बढ़ता गया और उसने लगातार चोरी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 252 ग्राम सोना, करीब 1 किलो चांदी, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल तथा अन्य घरेलू सामान बरामद किया है। आरोपी वारदात के दौरान पहचान छिपाने के लिए कपड़े बदलता और अलग-अलग वाहनों का उपयोग करता था। इस पूरी कार्रवाई में सिविल लाइन थाना और एसीसीयू टीम की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई पर टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...