जशपुर

नशे ने परिवार को किया तबाह….शराबी पति पत्नी में पैसों को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्थर मारकर की पत्नी की हत्या,

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे को लेकर हुए विवाद में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी जेबियल मिंज 35 वर्ष निवासी ग्राम बम्बा ने अपनी पत्नी श्रीमती मिंज 28 वर्ष की पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 9 नवंबर 2025 की है। आरोपी जेबियल मिंज और उसकी पत्नी पिछले चार वर्षों से साथ रह रहे थे और उनका एक 7 महीने का बच्चा भी है, जिसे देखभाल के लिए रिश्तेदार को सौंपा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों ही शराब के आदी थे और अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी भी नशे में थी और उसके पास कुछ पैसे थे। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन पत्नी ने देने से इनकार कर दिया और वहां से भागने लगी।

इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने पास में पड़े पत्थर से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला रातभर सड़क किनारे पड़ी रही, जबकि आरोपी मौके से घर लौट गया। अगले दिन ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अंबिकापुर और बाद में रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 30 नवंबर 2025 को उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त कर लिया है। आरोपी को 30 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर