जांजगीर चाँपा

सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी… युवक की हत्या कर लूटपाट,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में लूटपाट की नीयत से की गई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो नाबालिगों को अभिरक्षा में ले लिया है। आरोप है कि दोनों ने रात के समय लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक की मोटरसाइकिल रुकवाई और सुनसान स्थान पर ले जाकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपित युवक का पर्स और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। कचहरी चौक के पास दो विधि से संघर्षरत बालकों ने उससे लिफ्ट मांगी। युवक ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। होंडा शोरूम के समीप पहुंचते ही दोनों ने लूटपाट की नीयत से उस पर चाकू से लगातार वार किए और पर्स व मोबाइल लूटकर भाग निकले। घायल युवक ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क तथा सीएसपी योगिताबाली खापर्डे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता एवं साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज चंद घंटों के भीतर दोनों विधि से संघर्षरत बालकों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में लूटपाट की नीयत से वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस दोनों बालकों से विस्तृत पूछताछ कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है। इस त्वरित कार्रवाई में कोतवाली पुलिस और साइबर टीम की भूमिका को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहनीय बताया है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...