मस्तूरी

बोर्ड गणित के पेपर में पकड़ाए 5 नकलची, उड़नदस्ते ने बनाएं प्रकरण….जिले में खुला नकलचियों का खाता

उदय सिंह

मस्तूरी –पचपेड़ी गुरुवार को जिला स्तरीय उड़नदस्ते की टीम ने 5 नकलचीओ के खिलाफ नकल प्रकरण बनाया है। उक्त प्रकरण 10 वी बोर्ड परीक्षा के चौथे पेपर गणित विषय पर बना है। यह पूरा मामला विकासखंड मस्तूरी का बताया जा रहा है। जहां उड़नदस्ता क्रमांक 3 के सदस्यों ने नकल करते पांच छात्र- छात्राओं को रंगे हाथ पकड़ा है दरअसल बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला स्तरीय दस उड़न दस्तों की टीम बनाई गई थी जो रोजाना जिले केे विभिन्न परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने निरीक्षण करते हैं इसी कड़ी में गुरुवार को उड़नदस्ता दल क्रमांक 3 के पांच सदस्यीय टीम ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पचपेड़ी सहित कुल 4 परीक्षा केंद्रों में अचानक दबिश दी।

इसी बीच शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला के परीक्षा केंद्र में गणित विषय की परीक्षा देते हुए तीन छात्राओं की गतिविधि संदिग्ध नजर आई। जिसकी जांच जब उड़नदस्ता दल के सदस्यों ने की तो मौके से तीन छात्राओं को उत्तरपुस्तिका के नीचे चिट रखा मिला। इसी तरह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पचपेड़ी के परीक्षा केंद्र में दो छात्रों को रंगे हाथ नकल करने पकड़ा गया है।

उक्त कार्यवाही में डॉ जी ए अश्विनी, संजय बडेरा, स्वेता ओझा के साथ रेणुका भूषण सहित सौरभ श्रीवास्तव शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ...