बिलासपुर

तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने हजारों स्कूली बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों को तिरंगा शपथ दिलाई। इस दौरान पूरा पुलिस परेड ग्राउंड राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा शपथ के दौरान स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने राष्ट्रध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने, देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। हजारों बच्चों ने एक साथ शपथ लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।अधिकारियों ने हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। शपथ के माध्यम से बच्चों और युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक होने की भावना मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,