छत्तीसगढ़मस्तूरी

सरपंच ने तोड़ा स्कूल का बाउंड्री वाल मकान बनाने स्कूल की जमीन पर किया अतिक्रमण भी

देखना होगा कि सीईओ ने जो वादा किया है उस पर वे सच में अमल करते हैं या फिर स्कूल की ध्वस्त बाउंड्री वॉल यूं ही मरम्मत की राह तकती रहेगी

उदय सिंह,मल्हार

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर न्याय की उम्मीद किससे की जाए। पंचायती राज व्यवस्था में सरपंच गांव का मुखिया होता है जिससे उम्मीद की जाती है कि वह ना सिर्फ गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मददगार होगा बल्कि खुद भी कानून और नियम कायदों का पालन करेगा, लेकिन मस्तूरी मुख्यालय से पूर्व दिशा में करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कोसमडीह के सरपंच तासिनी यादव की करतूत बिल्कुल उलट है। गांव में मौजूद शासकीय स्कूल से सटी हुई उनकी जमीन है जिसमें उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है ।निर्माण के दौरान उन्होंने स्कूल की बाउंड्री वॉल तोड़ दी ।इतना ही नहीं उन्होंने अतिक्रमण करते हुए स्कूल की जमीन पर भी बेजा कब्जा जमा लिया और उस पर निर्माण करा दिया।

गांव में दबंग सरपंच के खिलाफ कोई जुबान खोलने की हिम्मत नहीं करता, इसलिए सरपंच गांव में जारी सरकारी योजनाओं को पलीता तो लगाता ही रहा है अब बेखौफ होकर स्कूल की जमीन पर भी बेजा कब्जा कर रहा है। उसके द्वारा स्कूल की बाउंड्री वॉल तोड़ दिए जाने पर जब सवाल किया गया तो उसके प्रतिनिधि विनोद कुमार ने मामले को बेहद ही हल्के से लेते हुए कहा कि टूट गया है तो क्या हुआ फिर से बनवा देंगे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके इस बयान से समझा जा सकता है कि उनके लिए यह मुद्दा बिल्कुल भी गंभीर नहीं है ।सत्याग्रह news.in ने इस मामले में शासकीय प्राथमिक शाला कोसमडीह के हेड मास्टर परमानंद कुंबले से भी बातचीत की तो उन्होंने साफ कहा कि घटना के बाद उन्होंने सरपंच और सचिव को बुलाकर टूटी हुई बाउंड्री वॉल को दिखाया भी था। यह भी बताया था कि किस तरह स्कूल की जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है ,फिर भी न सरपंच ने कुछ कहा और न सचिव ने। इस से समझा जा सकता है कि वे इसे लेकर कितने गंभीर है ।जब हमने मस्तूरी सीईओ अजय कुमार पटेल से इस बारे में चर्चा की तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोमवार को जाकर वे खुद वस्तुस्थिति का जायजा लेंगे और अगर स्कूल की बाउंड्री वॉल सच में टूटी हुई होगी तो सरपंच के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। दरअसल सुदूर ग्रामीण इलाकों में सरपंच ही सर्वे सर्वा समझने लगे हैं ,इसी वजह से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाना उन्होंने अपना हक समझ लिया है। इस बार बस इतना हो गया कि इस कोशिश में स्कूल की बाउंड्री वॉल टूट गई इसलिए मामला गरमा गया ।देखना होगा कि सीईओ ने जो वादा किया है उस पर वे सच में अमल करते हैं या फिर स्कूल की ध्वस्त बाउंड्री वॉल यूं ही मरम्मत की राह तकती रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,