छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेस ने किया ब्लॉक के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा

उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस के सभी पुराने और सर्वमान्य चेहरे ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सहायक साबित होंगे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

प्रदेश में 15 साल का वनवास खत्म होने के बाद कांग्रेस नए जोश में नजर आ रही है। यही वजह है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां हर बार से अलग नजर आ रही है। ब्लॉक मैं पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों के ब्लॉक के प्रभारियों की सूची जारी की गई ।प्रशासनिक महामंत्री गिरीश देवांगन ने बिलासपुर जिले के शहर एवं ग्रामीण के साथ मुंगेली जिले के भी ब्लॉक प्रभारियों की घोषणा की है। बिलासपुर को 4 ब्लॉक में बांटा गया है। ब्लॉक 1 के प्रभारी देवाशीष लालटू घोष बनाये गए हैं ,वहीं ब्लॉक क्रमांक 2 के प्रभारी धर्मेश शर्मा है। ब्लॉक 3 सरकंडा महेश दुबे टाटा महाराज को सौंपा गया है । वहीं महत्वपूर्ण रेलवे ब्लॉक की जिम्मेदारी प्रवक्ता अभय नारायण राय को दी गई है । बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्रों में बिल्हा के प्रभारी राजेश पांडे, मस्तूरी के रविंद्र सिंह , कोटा के प्रमोद नायक ,तखतपुर के विवेक बाजपेई , सीपत के एस पी चतुर्वेदी, बेलगहना के भुवनेश्वर यादव रतनपुर के शिवा मिश्रा ,तिफरा नगर के रवि श्रीवास ,रतनपुर नगर की संध्या तिवारी, तखतपुर नगर के बिरझे राम सिंगरौल, सकरी के सुनील शुक्ला प्रभारी बनाए गए हैं । वहीं मुंगेली के प्रभारी के नाम इस प्रकार हैं । मुंगेली नगर की जिम्मेदारी अर्जुन तिवारी को दी गई है । मुंगेली अनिल सोनी, लोरमी रामशरण यादव, पथरिया थानेश्वर साहू जरहागांव विजय बघेल, डिंडोरी कौशल सिंह क्षत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस के सभी पुराने और सर्वमान्य चेहरे ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सहायक साबित होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...