मस्तूरी

VIDEO: जमीन के बदले नौकरी का वादा….अब मुकर रहा राशि स्टील एवं पावर प्लांट प्रबंधन, प्रभावित परिवारों ने सड़क पर लेटकर कहा चढ़ा दो गाड़ी,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाराघाट में राशि स्टील एन्ड पावर प्लांट का संचालन किया जा रहा है, जिसके स्थापना से लेकर अब तक विभिन्न यूनिटों के लिए किसानो की जमीन अधिग्रहित की गई है जब प्लांट प्रबंधन द्वारा किसानों से जमीन ली जा रही थी तो प्रभावितों को प्लांट में नौकरी दिए जाने का वादा किया गया था तभी क्षेत्र के किसानों ने अपनी जमीन प्लांट प्रबंधन को दी थी, लेकिन क्षेत्र के कई किसान परिवारों को अब तक नौकरी नहीं दी गई है जिससे प्लांट प्रबंधन को जमीन देने वाले किसान परिवार अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं जमीन देने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने से प्रभावित किसान परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं जो इस कदर मजबूर है कि अब मरने  तक को तैयार हो गए हैं

इसकी ही एक बानगी बीते दिन देखने को मिली है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, प्रभावित परिवारों ने राशि स्टील एंड पावर प्लांट प्रबंधन के अधिकारियों से एक बार फिर गुहार लगाई और नौकरी की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, उल्टे उन्हें गेट से भगा दिया गया, जिसके बाद पीड़ित परिवार की महिलाएँ वही गेट के सामने ही सड़क पर लेट गए और प्लांट प्रबंधन के मालिकों की गाड़ी ऊपर से चढ़ा कर जाने मांग करने लगी, जिससे हड़कंप मच गया और प्लांट प्रबंधन द्वारा गाड़ियां वापस अंदर लेकर पुलिस को बुला लिया गया। पीड़ितों का कहना है कि हम आधे तो आपको जमीन देकर मर चुकें हैं अब आप हमारे ऊपर से गाड़ी निकाल कर पूरा मार दीजिए या हमें नौकरी दीजिए।

error: Content is protected !!
Letest
मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला,