जांजगीर चाँपा

हाइवे पर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार..कब्जे से मोबाईल और नगदी जब्त, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले की बलौदा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर चालक से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से लूट की नगदी रकम, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दीपक बरेठ, निवासी नाका नवलपुर थाना उरगा, 30 अगस्त की रात ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीजे 9720 से कोयला लेकर कुसमुंडा से जयराम नगर जा रहा था। रात करीब 3 बजे ग्राम खिसोरा में वाहन का टायर चेक करने हेतु रुका था। तभी मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उस से गाली-गलौज और मारपीट कर मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों में से एक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई। इस दौरान साथी चालक शिव प्रकाश पांडेय से भी आरोपियों ने 3000 रुपये नगद, मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया और बलौदा की ओर फरार हो गए।

रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी कलेस्वर उर्फ सोनू लास्कर उम्र 21 वर्ष, निवासी हिडाडीह, थाना सीपत, जिला बिलासपुर की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर 500 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और चाकू जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...