अम्बिकापुर

वहशी युवक ने 4 को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में दहशत का माहौल….इंसानों के अलावा कई जानवरों की भी हत्या

डेस्क

अम्बिकापुर- ज़िले के सीतापुर इलाक़े में एक दिल दहला देने वालामामला , जहाँ एक युवक ने चार लोगों की धारदार हथियार से बेहरहमी से हत्या कर दी है, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है, हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, घटना की सरगुजा एसपी आशुतोष सिंह ने पुष्टि की है, मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ ( सरनापारा ) निवासी 35 वर्षीय ईश्वर राम ने अपने ही गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मनबसिया पैकरा , 55 वर्षीय राजकुंवर पैकरा , 50 वर्षीय मोहनराम बरगाह , 70 वर्षीय बुजुर्ग जवर साय की देर रात क़रीब 11 बजे तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी है, इधर यह बात सामने आ रही है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, हालांकि वहां के स्थानीय निवासियों के मुताबिक़ युवक स्वस्थ्य था, आरोपी ने इंसानों के साथ कई मवेशी और मुर्गियों को भी अपना निशाना बनाया और उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया है, बताया जा रहा है आरोपी ने 03 बैल और लगभग 07 मुर्गियों को मार दिया है, जानकारी के अनुसार घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुँची हुई थी, जिन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...