बिलासपुर

गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के छात्र की मौत मामले में लापरवाही उजागर….थाना कोनी ने दर्ज किया अपराध

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र अर्सलान अंसारी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोनी पुलिस ने जांच के आधार पर विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी, वार्डन एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ धारा 106(1) एवं 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। 23 अक्टूबर 2025 को बिहार निवासी छात्र अर्सलान अंसारी का शव विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरस्वती मंदिर रोड के पास बांधा तालाब में तैरता हुआ मिला था। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की सभी कोणों से जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण,

गवाहों के कथन और परीक्षण रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि तालाब अत्यंत फिसलनयुक्त और गहरा था, जहां सुरक्षा के लिए कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी पटल नहीं लगाया गया था।जांच में यह भी पाया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेषकर सुरक्षा अधिकारी और वार्डन द्वारा छात्र सुरक्षा सुनिश्चित करने के कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही बरती गई। सुरक्षित क्षेत्र घोषित होने के बावजूद किसी तरह की रोकथाम व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण दुर्घटना हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को संज्ञेय अपराध मानते हुए अपराध क्रमांक 559/25 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,