बिलासपुर

सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआ में सीसी रोड निर्माण कार्य के दौरान विवाद हो गया। मामले में गांव के वार्ड क्रमांक 04 के पंच इन्द्रेश जगत ने प्रियांशू गोड और महेश नेताम के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी इन्द्रेश जगत के अनुसार 22 मई 2026 की शाम गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए ट्रैक्टर चालक राजेन्द्र जांगड़े द्वारा सड़क किनारे गिट्टी और रेत खाली की गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवक प्रियांशू गोड और महेश नेताम वहां पहुंचकर सामग्री सड़क पर क्यों गिराई गई, इसे लेकर ट्रैक्टर चालक से विवाद करने लगे। सूचना मिलने पर पंच इन्द्रेश जगत मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसी बात पर दोनों युवक भड़क गए और इन्द्रेश जगत के साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने कथित रूप से उनका गला और हाथ पकड़कर धक्का-मुक्की की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रियांशू गोड ने उनके दाहिने सीने पर दांत से काट लिया, जिससे उन्हें चोट आई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,