बिलासपुर

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात…शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से हमला,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया गया। घटना शनिचरी बाजार स्थित यादव होटल गली, फर्नीचर लाइन के पास शुक्रवार रात की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी राजेश साहू, निवासी पचरीघाट जूना बिलासपुर, ड्राइवरी का काम करता है। उसने अपनी नई ऑटो चलाने के लिए परिचित नंदु साहू को 22 मई की रात करीब 10:45 बजे यादव होटल गली में बुलाया था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी आरोपी विक्की शराब के नशे में वहां पहुंचा और नंदु साहू से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर विक्की ने अपने साथियों दीपक यादव और फद्दु खान उर्फ फद्दु पठान को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि फद्दु ने जेब से धारदार वस्तु निकालकर नंदु साहू के बाएं हाथ और गाल पर हमला कर दिया, जबकि दीपक यादव ने फाइबर पाइप से राजेश और नंदु की पिटाई की। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।घायल नंदु साहू को अत्यधिक रक्तस्राव होने पर तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,