बिलासपुर

विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट… गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में किया भर्ती, पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के बाद गुस्से में पत्नी ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में घायल पति का इलाज रायपुर स्थित अस्पताल में जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा बस्ती निवासी प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 22 मई की रात करीब 1 बजे उनका 15 वर्षीय भतीजा समीर कौशिक घर पहुंचा और जानकारी दी कि उसके पिता राकेश कौशिक और मां द्रोपति कौशिक के बीच विवाद हुआ है। विवाद इतना बढ़ गया कि द्रोपति ने गुस्से में आकर घर में रखे लोहे के हंसिए से राकेश कौशिक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक खून बहने लगा। सूचना मिलते ही प्रार्थिया अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां राकेश कौशिक खटिया पर घायल अवस्था में मिला। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।चकरभाठा पुलिस ने आरोपी पत्नी द्रोपति कौशिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 117(1), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे के विवाद और परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,