अवर्गीकृत

स्वतंत्रता सेनानियों की याद में दौड़ा बिलासपुर

डेस्क

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा देश की स्वतंत्रता में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की याद में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया ।

स्वतंत्रता दौड़ में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बारिश के बावजूद उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ को बिलासपुर के विधायक शैलेष पाण्डेय एवं तखतपुर की विधायक रश्मि आशीष सिंह के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ नेहरू चैक से प्रारंभ होकर देवकीनंदन चैक, सदर बाजार, मानसरोवर चैक होते हुए लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में समाप्त हुई।

इस आयोजन में सावन की रिमझिम फुहारों के बीच दौड़ में भाग लेने वाले विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिये कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल, अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उईके सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सहायक संचालक प्रतिमा सागर द्वारा सभी अतिथियों को पौधे भेंट किए गए। देश की अखण्ड स्वतंत्रता को बनाये रखने के लिये विधायक शैलेष पाण्डेय, रश्मि सिंह एवं कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रेरक उद्बोधन दिया गया।

आयोजन को सफल बनाने में स्कूल, शिक्षा विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,