बिलासपुर

मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार…47,900 नगद और ताश की गड्डी जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र में जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे किसान पारा इलाके में संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 47,900 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर जुआ और सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार 24 मई 2026 को थाना सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किसान पारा स्थित मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मौके की घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र देवांगन निवासी रपटा चौक सरकंडा, हरिओम साहू निवासी शर्मा विहार, दुर्गेश यादव निवासी मनोहर टॉकीज के पास थाना कोतवाली, राजू सोनकर निवासी देवान्चल सरकंडा, गोवर्धन साहू निवासी एकता कॉलोनी तथा रितेश शर्मा निवासी शर्मा विहार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नगद रकम और ताश की गड्डी जब्त कर ली है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास संचालित होने वाले जुआ, सट्टा या अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,