मस्तूरी

कांग्रेसी नेता की गुंडागर्दी, स्वास्थ्य केंद्र में मचा रहा था हंगामा….महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ दुर्व्यवहार और घर मे घुसकर उठवा देने की धमकी….शिकायत पर एफआईआर दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी- वैश्विक आपदा के दौर में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना से जारी जंग में ढाल बनकर खड़े है तो वही मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य कर्मी से दुर्व्यवहार और घर में घुसकर उठवा लेने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है, जिसे अंजाम दिया है क्षेत्र के ही एक छुटभैय्ये कांग्रेसी नेता राजू तिवारी ने,वही इस मामले में महिला स्वास्थ्य कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार स्वास्थ्य केंद्र में तैनात ग्रामीण चिकित्सा सहायक चंचला बंजारा अपनी ड्यूटी कर रही थी, जो कोरोना लॉक डाउन की वजह से रविवार को भी एमरजेंसी ड्यूटी में केंद्र में उपस्थित होकर एक महिला मरीज की डिलीवरी करा रही थी, तभी क्षेत्र का छुटभैया कांग्रेसी नेता राजू तिवारी कुछ लोगों को लेकर एक कोरोना संदिग्ध के साथ वहाँ पहुँचा और बताया कि यह व्यक्ति गुजरात से लौटा है इसकी जांच करो और सेम्पल लो, जिस पर महिला स्वास्थ्य कर्मी ने जानकारी दी कि संदिग्ध व्यक्ति की जांच और सेम्पल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लिए जाएंगे, जिसकी सूचना उसने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को भी दी जिस बात पर राजू तिवारी भड़क गया और महिला स्वास्थ्य कर्मी से गाली गलौच करते हुए अपमानित करने लगा,

साथ ट्रांसफर कराने की धमकी देने लगा तब वह भागकर अपने आवास में पहुँची और दरवाजा बंद करने की कोशिश कर रही थी, राजू तिवारी द्वारा पैर से दरवाजे को मारते हुए घर में घुसकर उठवा लेने की धमकी दी गई और आवास में आग लगाने की बात कही गई। घटना से भयभीत महिला स्वास्थ्य कर्मी ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देने के बाद 20 मई को इसकी शिकायत मल्हार चौकी में की, जिसे मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने गंभीर अपराध मानते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए शिकायत के आधार पर राजू तिवारी के खिलाफ धारा 186, 294, 452, 506 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

कांग्रेस पार्टी की छवि को कर रहा धुमिल…

एक तरफ प्रदेश सरकार इस संकट के दौरान कोई चूक नही करना चाहती है वही दूसरी तरफ पार्टी के कुछ नेता अपनी हरकतों से बाज़ नही आ रहे है जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। कुल मिलाकर हाल ये कांग्रेस बयां करें तो मस्तूरी क्षेत्र में चाय से ज़्यादा केटली गर्म की तर्ज़ पर राजू तिवारी जैसे नेता कांग्रेस के दामन को दागदार करना चाह रहे है। वही इस पूरे मामले में पार्टी के पदाधिकारियों को संज्ञान लेने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जिससे ऐसे छुटभैये नेताओ के पर कुतरे जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...