मुंगेली

घर से टहलने निकले युवक की हत्या, सुबह स्कूल के पास पड़ी मिली लाश….घटना से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस मामला दर्ज कर जुटी अज्ञात आरोपियों की तलाश में

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोढ़ी मराठी में आज सुबह ग्रामीणों ने एक युवक की लाश गाँव के स्कूल के पास पड़ी हुई देखी, जो खून से लथपथ थी, ग्रामीणों ने हत्या की खबर आग की तरह फैल गई, इस दौरान मृतक की पहचान गाँव के ही कमलेश बारले पिता माघीलाल उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई। हत्या की सूचना मिलते ही पथरिया पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ पंचनामा कर ग्रामीणों से पूछताछ की गई और परिजनों से जानकारी ली गई।

इस दौरान मृतक के बड़े भाई सुरेश बारले ने बताया कि मृतक रविवार की शाम टहलने घर से निकला था, जो रात 8 बजे तक घर नही आया था, फोन पर पूछने पर बोला था आ रहा हूँ घर जिसके बाद सभी सो गए थे, लेकिन आज सुबह जब ग्रामीण अपने काम मे जाने निकले तो मृतक की लाश मिली। मामले में एडिशनल एसपी अनिल सोनी एसडीओपी साधना सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही जिन्होंने संदेहियों को पूछताछ के लिए अपने कब्जे में लिया है।

वही थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने बताया कि मामले में धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और हत्या के आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

मासूमो के सिर से उठा पिता का साया…

मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश खेती किसानी का कार्य करता है, जिसकी 3 बेटियाँ और एक बेटा है। इस हत्या के पीछे जो भी वजह हो लेकर एक हँसता खेलता परिवार उजड़ गया है और 4 मासूमों के सिर से पिता का साया छीन गया है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...