कोटा

कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश….जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी के ग्राम लमरीडबरी में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के रामसागर तालाब में एक नवजात बालिका का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 91 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 की दोपहर गांव की महिला बृजबाई ने कोटवार निर्मल दास को सूचना दी कि रामसागर तालाब में किसी नवजात शिशु का शव पानी में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही निर्मल दास ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। तालाब के दक्षिण दिशा में पानी के ऊपर शव दिखाई दिया। बाहर निकालकर देखने पर पता चला कि वह 1 से 2 दिन की नवजात बालिका थी। सूचना पर बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मर्ग पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर पुलिस ने पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात बालिका के जन्म को छुपाने के उद्देश्य से उसे तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...