बिलासपुर

अवैध खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई.. 9 वाहन जब्त, अवैध कोयला डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभागीय टीम ने 2 जेसीबी मशीन, 1 लोडर मशीन,1 ट्रेलर, 5 हाईवा सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया है। वहीं अवैध रूप से संचालित एक कोयला डिपो को सील कर लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला भी जब्त किया गया है। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को ग्राम लिम्हा क्षेत्र स्थित मेसर्स कश्यप कोल डिपो में जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि डिपो की भंडारण अनुज्ञा अवधि समाप्त होने के बावजूद वहां अवैध रूप से कोयले का भंडारण और संचालन जारी था। इस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डिपो को सील कर दिया। मौके से एक ट्रेलर वाहन और भारी मात्रा में रखा लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान डिपो में मौजूद लोडर मशीन को भी सील कर दिया गया।

इसी दौरान खनन क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बिना अनुमति खनिज उत्खनन करते हुए दो जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं। वहीं कार्रवाई के दौरान दो हाईवा वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद विभाग ने दोनों वाहनों को मौके पर ही सील कर दिया। जब्त ट्रेलर और जेसीबी मशीनों को रतनपुर थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा 27 मई को पचपेड़ी, लावर और मस्तूरी क्षेत्र में भी संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से चूना पत्थर परिवहन करते एक हाईवा तथा लावर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,