बिलासपुर

बिलासपुर:- NH-130 पर कट्टे की नोक पर डीजल लूट…ट्रेलर चालक को धमकाकर बदमाश फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर खड़े ट्रेलर से कट्टे की नोक पर डीजल लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना ग्राम सेंदरी स्थित जय ऑटो मोबाइल के सामने की बताई जा रही है, जहां अज्ञात चार बदमाशों ने ट्रेलर चालक को जान से मारने की धमकी देकर करीब 100 लीटर डीजल लूट लिया। मामले में कोनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रियांशु साहू निवासी गया विहार सरकंडा ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8 बजे ट्रेलर क्रमांक CG10BL8136 को मरम्मत के लिए जय ऑटो मोबाइल, सेंदरी में खड़ा किया गया था। जगह नहीं होने के कारण चालक जितेन्द्र कुमार ने ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उसी में सो गया। बताया गया कि 24 अप्रैल की रात करीब 3:30 बजे ट्रेलर की डीजल टंकी तोड़ने की आवाज सुनकर चालक की नींद खुली। बाहर निकलकर देखने पर चार अज्ञात युवक डीजल निकाल रहे थे। चालक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने कट्टा उसकी कनपटी पर सटा दिया और हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ट्रेलर से लगभग 100 लीटर डीजल निकालकर ड्रम में भरे और सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में रखकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद चालक ने इसकी जानकारी ट्रांसपोर्टर को दी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की है। शिकायत के आधार पर पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,