सीपत

सीपत : महिला की हत्या की नीयत से घर में घुसा आरोपी…चाकू की नोक पर मचाया आतंक,

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में एक महिला की हत्या की नीयत से घर में घुसने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रार्थी पूजा साहू ने थाना सीपत में ग्राम खम्हरिया निवासी हामिल मोमीन उर्फ टीपू खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 115(2)-BNS, 331(6)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। प्रार्थी ने बताया कि वह बिलासपुर के कपड़ा दुकान में काम करती हैं और ग्राम खम्हरिया में नया मकान बनवा रही हैं। 8 नवम्बर की रात करीब 9 बजे खाना खाकर सोने के बाद मध्यरात्रि 12 बजे अचानक उनकी नींद खुली तो देखा कि आरोपी हामिल मोमीन चाकू लेकर उसके कमरे में खड़ा था। पूजा के अनुसार, आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनके गले में चाकू लगा दिया और बाल पकड़कर गला दबाया। इस दौरान उसने उनके गले की माला भी छीन ली। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा था और शोर मचाने पर भाग निकला। बाद में पूजा ने अपने माता-पिता को सूचना दी। उनका कहना है कि ग्राम कुली में चल रहे जमीन विवाद के चलते संभवतः किसी के उकसावे पर आरोपी ने यह कृत्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,