बिलासपुर

रजिस्ट्री के नाम पर करोड़ों की ठगी… भुगतान किए बिना जमीन अपने नाम कर धोखाधड़ी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार एक्का के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गोडपारा स्थित साईं मंदिर के पास रहने वाली 60 वर्षीय मंजूलता आनंद अपने भतीजे प्रतीक आनंद के साथ थाना सिविल लाइन पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी दादी के नाम स्थित मौजा तालापारा की भूमि खसरा नंबर 254/35 से 2180 वर्गफुट जमीन का सौदा आरोपी अंकित कुमार एक्का निवासी भारतीय नगर, बिलासपुर के साथ किया गया था। आरोप है कि 19 मार्च 2026 को उक्त जमीन की रजिस्ट्री दस्तावेज क्रमांक CG-2025-26-116-1-3785 के माध्यम से कुल 1 करोड़ 90 लाख 86 हजार रुपये में की गई। रजिस्ट्री के दौरान आरोपी ने भुगतान के लिए चार चेक देने की बात कही थी और भरोसा दिलाया था कि राशि खाते में जमा करा दी जाएगी।प्रार्थिया के अनुसार रजिस्ट्री होने के बाद आरोपी ने जमीन अपने नाम पर नामांतरण भी करा लिया, लेकिन आज तक किसी प्रकार की भुगतान राशि उनके खाते में जमा नहीं हुई। इतना ही नहीं, आरोपी अब मिलने से भी इंकार कर रहा है।पीड़िता ने आवेदन में पंजीयन निरस्त करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला मानते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में दस्तावेजों और बैंक संबंधी जानकारी की भी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...