बिलासपुर

जिला पंचायत कार्यालय में भी नदारत मिले 14 अधिकारी- कर्मचारी… सीईओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अपने कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने में लग गए हैं। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने इस क्रम में आज अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब पौने 11 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 14 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। अनुपस्थित सभी चौदह को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर दफ्तर नहीं आने का समुचित कारण बताना होगा। अन्यथा एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में पंकज पाण्डेय सहायक संचालक, खादी ग्रामोद्योग, उमाकांत पटेल सहायक संचालक कौशल विकास, राजपिंदर कौर विकास अधिकारी माटीकला, हेमंत सिंह संभागीय प्रबंधक, करूणा एक्का सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन, अयाज अहमद जुनजानी एपीसी एसएसए अभिजीत दुबे सहायक अभियंता पीएमवाई, स्वप्निल दुबे प्रोग्रामर, हर्ष पासवान जिला समन्वयक रीपा, प्रमोद देवांगन सामाजिक अंकेक्षक प्रदाता, कविता सुथार लेखापाल, बिलीता कुजूर सहायक ग्रेड तीन, मन्नू पाटले कंप्यूटर ऑपरेटर और इंदाराम नेताम भृत्य शामिल हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,