रायपुर

कोरोना अपडेट :- कोरोना का कहर बरपा रहा आफत, प्रदेश में 15000 से अधिक नए संक्रमित तो 215 मरीज़ो की हुई मौत….जिलों में लगातार बढ़त बनाये हुए है आंकड़े

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना की आंधी थमने का नाम ही नही ले रही है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में संक्रमण की रफ्तार अपने चरम पर है। इसी कड़ी में बीते 24 घण्टो में प्रदेश में 15084 मरीजो की पहचान की गई है। जिन्हें मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या 667446 हो गई है। स्टेट हैल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों में सबसे ज्यादा प्रकोप है। जिनमे सबसे टॉप पर रायपुर जिला है। जहाँ 1394 मरीजो की पहचान की गई है। जबकि दूसरे नंबर पर बिलासपुर जिले ने बढ़त हासिल करते हुए 1296 मरीज मिले है। इधर दुर्ग में 1183 तो  रायगढ़ में 1085, कोरबा में 1036, मिले है। फिलहाल इन जिलों में संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो रही है। इसके अलावा प्रदेश में संक्रमितो के मौत भी बेलगाम हो चुकी है। जहाँ बीते 24 घण्टो में 215 मरीजो की मौत होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिनमे राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 62 मरीजो की मौत हुई है। जबकि बिलासपुर में 28, दुर्ग में 18, कोरबा में 17, धमतरी में 13, राजनांदगांव और जांजगीर में 10-10लोगों की मौत हुई है। जिनके साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 7536 हो गई है। इस बीच राहत की बात यह है। कि प्रदेश में सोमवार को 14977 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके साथ अब प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 558558 हो गई है। लेकिन अब भी 121352 मरीज एक्टिव है। 

नही थम रहा कोरोना का प्रकोप,,हर घण्टे 2 जिंदगियां निगल रहा…

न्यायधानी में कोरोना अपने पूरे उफान पर है। जहाँ हर एक सेकंड एक नए संक्रमित मरीज मिल रहे है। बीते 24 घण्टो में जिले में 1296 मरीजो के मिलने की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की है।  जिनमे एकबार फिर सबसे अधिक शहरीय इलाको में 748 मरीज मिले है। जिनके साथ अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 35321 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजो की संख्या 10 हजार के पार पहुँच चुकि है। जिले में कोरोना की आंधी इस कदर अपना कहर बरपा रही है। कि इसके जद में शहर के हर गली मोहल्ले चपेट में आ चुके है। संक्रमण के कहर से डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ,रेल्वे कर्मी,सीआरपीएफ सहित हर वर्ग के लोग आ चुके है। इधर जिले में मौत के आकड़े डराने लगे है। वर्तमान में बिलासपुर में हर घण्टे 2 मरीजो की साँसे कोरोना छीन रहा है। बीते 24 घण्टो में जिले में 48 संक्रमितो की मौत हुई है। जिनका इलाज घर सहित हॉस्पिटलों में चल रहा था। जिनमे 39 मरीज शहरीय इलाको के है। तो वही 9 मरीज अलग अलग जिलों से है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 858 हो चुकि है। 

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...