छत्तीसगढ़

सरपंच चुनाव भी हो सकते है अप्रत्यक्ष प्रणाली से, राज्य सरकार बना रही मसौदा.. महापौर की तर्ज पर सरपंच भी

डेस्क

रायपुर- सीएम से लेकर सरपंच तक सभी अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन हो इसी मंशा के साथ राज्य सरकार अपनी तैयारी में है, निकाय चुनाव में महापौर का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने अध्यादेश लाकर यह साबित किया जा चुका है अब राज्य सरकार सरपंच का चुनाव भी इसी की तर्ज पर कर सकती है, फ़िलहाल इसके लिए तैयारी की जा रही है और किसी भी वक्त किसकी घोषणा भी हो सकती है। हालांकि स्थानीय चुनाव होने की वजह से पंचायत चुनाव में दलीय उम्मीदवार नही होते लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से सरपंच उम्मीदवार भी किसी न किसी दल से समर्थन प्राप्त करते है। राजधानी में अब तक आई सूचना के अनुसार सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.

अब तक पंचायत चुनाव में एक मतदाता चार वोट डालता है, इसमें एक वोट सरपंच, एक पंच, एक जनपद सदस्य और एक वोट जिला पंचायत सदस्य के लिए होता है, इनमें से जिला पंचायत सदस्य मिलकर अध्यक्ष का निर्वाचन करते हैं. जनपद में भी यही व्यवस्था है, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली के आधार पर करते हैं. नई व्यवस्था में एक मतदाता अब तीन वोट डालेगा, इनमें पंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे। आगामी जनवरी-फरवरी में राज्य में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं, लिहाज़ा यह महत्वपूर्ण कदम जल्द ही लिया जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...