बिलासपुर

घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला…पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम खमतराई भाठापारा में रविवार सुबह घर में घुसकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पहले से चल रहे विवाद के चलते कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर युवक पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, गजेंद्र साहू पिता टीकाराम साहू जो पेशे से प्लंबर है, रविवार सुबह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवक उसके घर में घुस आए और विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने गजेंद्र पर चाकू से भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि मोहल्ले में गाली-गलौज और विवाद को लेकर कुछ दिन पहले भी संबंधित आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और आरोपियों के हौसले बढ़ते गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि पहले की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई की गई होती तो इस तरह की गंभीर घटना को रोका जा सकता था। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश