मल्हार

मल्हार :- नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मकान मालिक गिरफ्तार…पुणे भगाने की फिराक में था आरोपी,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना मस्तूरी के अंतर्गत मल्हार चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्ची से छेड़खानी के आरोपी मकान मालिक को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रंजीत कुमार टंडन 26 वर्ष, निवासी ग्राम बिनेका के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ रोजी-मजदूरी के काम पर जाती थी। इस दौरान मकान मालिक रंजीत कुमार टंडन की नजर नाबालिग बच्ची पर थी। 15 मई 2026 को आरोपी ने बच्ची का हाथ पकड़कर उसके साथ जबरन अश्लील हरकत की। आरोपी लगातार पीड़िता पर अपने साथ पुणे घूमने जाने का दबाव बना रहा था और उसे वहां भगाने की फिराक में था। परेशान होकर पीड़िता ने 5 जून 2026 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध पंजीकृत किया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी रंजीत टंडन आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज हो चुका है।
इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज और आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ी घटना होने से टल गई।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर