मल्हार

मल्हार के 3 सगे भाई बहन ने किक बॉक्सिंग में हासिल किया स्वर्ण और रजत पदक…बढ़ाया नगर का मान

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन सगे भाई बहन ने फिर एक बार किक बॉक्सिंग में स्वर्ण व रजत पदक हासिल कर मल्हार का मान बढ़ाया है। कोरबा में आयोजित 11 वीं राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 7 से 15 वर्ष के 2 सौ से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर खेल की विभिन्न विधा को प्रदर्शित किया जिसमे नगर के हरिओम लोहार ने काता व फाइट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया इसी तरह गोपाल लोहार ने फाइट, इंडिविजुअल काता व टीम काता तीनो में गोल्ड मेडल लेकर सभी को चौका दिया साथ ही उनकी बहन परमेश्वरी लोहार ने दो सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

इस तरह इन्होंने 5 गोल्ड व 2 सिल्वर मेडल लेकर नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने अपना रास्ता बना लिया अब वे 21 से 26 मई तक पुणे में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य की टीम की तरफ भाग लेंगे जिसके लिए तीनो ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे पहले भी इन्होंने विभिन्न राज्य व जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इन तीनो प्रतिभावान बच्चो के पिता शिवकुमार लोहार ने बताया कि ये तीनो बच्चे शुरू से ही पढ़ाई के साथ ही कराते व किकबॉक्सिंग में माहिर है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,