रायगढ़

घरेलू विवाद में हिंसक वारदात…पत्नी ने डंडे से पीट- पीटकर पति को उतारा मौत के घाट,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – घरेलू विवाद के बाद अपने ही पति को डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतारने वाली महिला को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है जहाँ रहने वाले मंगलसिंह धनवार का अपनी पत्नी धनमेत धनवार के साथ घरेलू विवाद होता था। इसी बीच 13 जनवरी 2025 को भी दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर अपने पति की डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद धनमेत धनवार स्वयं पडोसी प्रेमसिंधु नेगी के घर जाकर उन्हें जानकारी दी । जब पड़ोसियों ने मंगलसिंह को देखा, तो वह खून से लथपथ और अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उसे तुरंत घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
इधर मामले में घरघोड़ा पुलिस ने प्रेमसिंधु नेगी की शिकायत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जहां जांच के बाद धनमेत धनवार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडे को बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राम किंकर यादव के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामसाजीवन वर्मा, आरक्षक प्रहलाद भगत, दिनेश सिदार, चंद्रशेखर चंद्राकर और महिला आरक्षक गायत्री यादव कि अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल