बिलासपुर

बिलासपुर: झोपड़ी में मिली युवक की लाश…हत्या या हादसा पुलिस जुटी जांच में, चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अचानकपुर में युवक की लाश उसके झोपड़ी में मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। वही परिजनों ने कुछ लोगों से विवाद के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा में रहने वाले मृतक जानी संवरा 34 वर्ष की शुक्रवार को युवक की लाश उसकी ही झोपड़ी में मिली। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी मृतक जानी के परिजनों और पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात जानी का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपनी झोपड़ी में सोने के लिए चला गया था। सुबह उसकी लाश मिली है। जिसे हत्या बताते हुए जांच की मांग की गई है। चकरभाठा टीआइ रविंद्र अनंत ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पीएम कराया गया है रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार