रतनपुर

मेहनती सब्जी विक्रेता महिलाओं को धूप से बचने उपलब्ध कराई गई व्यवस्था…. लायंस क्लब की सदस्यों ने की मदद

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ठंडी का मौसम लगभग अंतिम समय सीमा में हैं और अब दोपहर को धुप लगना भी शुरू हो गया है रोजाना लखराम अपनी डयूटी पूरी करने जाने वाली लॉयन डॉ रश्मि जितपुरे (सचिव  लायंस क्लब उत्कर्ष) की नजर जाते वक़्त पौसरा में रोड में सब्जि बेचने वाली महिलाओ पे  पड़ी मन में विचार आया की धुप दिन दिन अब बढ़ती जा रही है गर्मी का मौसम भी नजदीक है ना जाने ये महिलाएं कैसे इतनी धुप में अपनी जीविका चलाएंगी और एक दिन ज़ब डॉ रश्मि जितपुरे से नहीं रहा गया तो रुक कर उन महिलाओ से उनके व्यग्तिगत जीवन की जानकरी ली

सबके जीवन में एक अलग की कहानी थी सब किसी ना किसी मज़बूरी वस अपना रोजगार चलाने के लिये इस रोड को चुन लिया क्योकि आते जाते लोग यहां से सब्जी ले कर जाते हैं  पर आमदनी इतनी होती है की किसी तरह गुजारा चल रहा है

ऐसे में छाये की व्यवस्था बना पाना संभव नहीं था तो बस ऐसे ही धूप में सब्जियाँ बेचते हैं लॉयन डॉ रश्मि जितपुरे  एवं लॉयन आराधना के प्रयासों एवं लॉयन सुधा मारदा सहयोग से आज इन सब्जि बेचने वाली महिलाओ को धूप से बचने के लिये बड़े आकर का छाता भेंट किया गया आज के

इस सेवा में रीजन चेयरपर्सन लायन आशीष अग्रवाल , जोन चेयरपर्सन लॉयन डॉ शकुंतला जितपुरे , लायंस क्लब उत्कर्ष की अध्यक्ष डॉ आराधना, लायंस क्लब उत्कर्ष की सचिव डॉ रश्मि जितपुरे, लियो प्रकृति शर्मा, लियो अनुराग तिवारी, लियो प्रमोद, लियो सुनील राजपूत, लियो इति शर्मा उपस्थित होकर इस सेवा को सफल बनाया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...