रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में 15000 से अधिक नए संक्रमितों की पहचान, वही 229 मरीजों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम… जारी है कोरोना का कहर

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना की गति सामान्य होने का नाम ही नही ले रही है। प्रदेश में रोजाना मरीजो की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। जो स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश में 15902 नए मरीजो की पहचान हुई है। जिनमे सर्वाधिक 1464 मरीज रायपुर से मिले है। इसके साथ बिलासपुर जिले में 1290 तो वही दुर्ग जिले में 1029 मरीज मिले है। रायगढ़ से 1075 , कोरबा 1228,राजनांदगांव से 679 , बालोद से 447,. बेमेतरा से 305 , कबीरधाम से 471 , धमतरी से 529, बलौदाबाजार से 801, महासमुंद से 504, गरियाबंद से 456, जांजगीर से 1061, मुंगेली से 584, जीपीएम से 368, सरगुजा से 507, कोरिया से 606, सूरजपुर से 450,बलरामपुर से 331 , जशपुर से 528, बस्तर से 177 , कोंडागांव से 302, दंतेवाड़ा से 68 , सुकमा से 37 , कांकेर से 537 , नारायणपुर से 35 , बीजापुर से 30 नए मरीज मिले हैं। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में संक्रमितो की 744602 हो गई है। जिनमे से 614693 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। जबकि 121099 मरीज एक्टिव है। इधर शनिवार को प्रदेश के 229 कोविड संक्रमित मरीजो के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिसमें रायपुर में 41 तो वही 47 मरीज बिलासपुर जिले में मिले है। इसके अलावा दुर्ग में 16,राजनांदगांव में 10,धमतरी और कोरबा 16,जांजगीर में 13 मरीजो की मौत हुई है। इसके अलावा प्रदेश में 22 जिलों में मौत के मामले सामने आए है। जिनके साथ अब प्रदेश में मरने वाले मरीजो की संख्या 8810 हो गई है।

संक्रमण के आफत के बीच दर्जनों की टूट रही सांसे..

न्यायधानी में संक्रमण की गति अब भी बेकाबू हो गई है। बिलासपुर जिला अब रेड अलर्ट के ओर चिपकता जा रहा है। बीते 24 घण्टो में जिले में फिर रिकॉर्ड तोड़ 1290 मरीज मिले है। जिनके साथ अब जिले में पॉजिटिव मरीजो की संख्या 50 हजार से पार चली गई है। जहाँ अब तक 50529 मरीज कोरोना के गिरफ्त में आ चुके है। पॉजिटिव मरीजो में अब सेंटोमेटिक मरीजो की संख्या बढ़ रही है। हालाकि कि इन मरीजो में लक्षण कि पहचान कुछ दिनों के बाद ही हो रही है। जानकारों की माने तो संक्रमित के संपर्क में आने के बाद करीब 3 से चार दिनों में कोरोना के आंशिक लक्षण दिखाई दे रहे है। यानि कि वर्त्तमान में कोरोना के प्रति सजगता ही इससे बचाव का तरीका है। क्योंकि जिले में कोरोना संक्रमण रोजाना 45 से अधिक संक्रमितो को मौत की नींद सुला रहा है। जिसने शनिवार को तो बीते तीन दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहा एक साथ 67 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। जिनमे 51 मरीज बिलासपुर जिले के निवासी है। तो वही 16 मरीज दूसरे जिले के रहने वाले है। जिनके उपचार के दौरान शहर के अलग अलग कोविड हॉस्पिटलों में उपचार चल रहा था। जहाँ आकस्मिक मौत हो गई है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 1056 हो गई है। 

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...