रायगढ़

डंडे से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट…घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, तबाह हुआ परिवार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी पति को कापू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला थाना कापू क्षेत्र के ग्राम पारेमेर का है। पुलिस के अनुसार 28 जून की सुबह ग्राम पारेमेर में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर में जीतो बाई मंझवार 43 वर्ष का शव मिला। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पति रामनाथ मंझवार 50 वर्ष, निवासी ग्राम पारेमेर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद आरोपी गांव से फरार होने की तैयारी में था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना की रात पत्नी के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। जब्ती की कार्रवाई ई-साक्ष्य और वीडियोग्राफी के साथ पूरी की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, आरक्षक जागेश्वर मरावी और महिला आरक्षक संगीता राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि क्षणिक आवेश में किया गया अपराध पूरे परिवार को प्रभावित करता है। छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का रास्ता अपनाने के बजाय संयम और संवाद जरूरी है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी