मल्हार

नगर पंचायत मल्हार में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन….राष्ट्रीय सुरक्षा और जवानों के सम्मान में जुटे देशवासी,

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जवानों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए डिडिनेश्वरी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में सिंदूर आपरेशन तथा पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की,

जिससे उपस्थित जनसमुदाय में देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हुई। इस सफल आयोजन में नगर पंचायत की अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त, उपाध्यक्ष सुशील राजा चौबे, मण्डल अध्यक्ष रंजीत सिंह तथा महामंत्री रोहित कश्यप एवं राजकुमार वर्मा का विशेष योगदान रहा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष सिंह ठाकुर और मल्हार पुलिस चौकी प्रभारी ओंकारधर दिवान ने कार्यक्रम के समन्वय में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में नगर के पार्षदगण – कमलेश सिंह, रमेश यादव, मिलु कैवर्त, सीता मनराखन कैवर्त, रामफल कांत, सपना मिथुन यादव, रंजन साहू, प्रमोद, जगदीश राय, आशुतोष वर्मा, सुजीत राजभानु, चंदू कैवर्त सहित अध्यक्ष पति धनेश्वर कैवर्त, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी एवं MDM स्कूल के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम नगरवासियों के लिए प्रेरणादायक बन गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा