जांजगीर चाँपा

जेठ करता था डरा धमका कर दुष्कर्म, पीड़िता पहुँची थाने, अब आरोपी भेजा गया जेल

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा- जिले में एक विवाहिता ने अपने जेठ पर डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना सारागांव थाना क्षेत्र के फरीद गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार सारागांव थाना में उपस्थित होकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके पति का बड़ा भाई विष्णु उर्फ विश्वनाथ प्रजापति उसे डरा धमका कर उससे जबरन संबंध बनाता है।

पीड़िता के मुताबिक 22 सितंबर 2021 और 08 मार्च 2022 को उसके साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया है साथ उसके द्वारा फिर इस तरह हरकत करने का प्रयास किया गया जिसके बाद आपबीती अपने परिजनों को बताई और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर सारागांव पुलिस ने आईपीसी की धारा 376,506,450 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया और कार्यवाई करते हुए आरोपी विष्णु उर्फ विश्वनाथ प्रजापति पिता समारू प्रजापति उम्र 37 वर्ष ग्राम अफरीद थाना सारागांव को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर तथा पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,