बिलासपुर

करंट की चपेट में आकर फिर एक मौत… निर्माणाधीन मकान में पुट्टी का काम कर रहे युवक की गई जान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक बार फिर करंट लगने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक-11 स्थित शनि मंदिर के पास बुधवार को निर्माणाधीन मकान में पुट्टी का कार्य कर रहे 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक आशंका है कि युवक पहली मंजिल पर काम के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही तय हो सकेगा।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान छोटू साहू 24 वर्ष पिता स्वर्गीय तुलाराम साहू, निवासी वार्ड क्रमांक-12 नयापारा, सिरगिट्टी के रूप में हुई है। वह पेशे से पेंटर था और वार्ड-11 स्थित शनि मंदिर के पास मोहनलाल यादव के निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर अपने एक साथी के साथ पुट्टी का कार्य कर रहा था। बताया गया कि छोटू का साथी झूले पर चढ़कर दीवार पर पुट्टी कर रहा था, जबकि छोटू ऊपर से झूले को संभाल रहा था। इसी दौरान उसके सिर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने की आशंका है।

करंट लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना विद्युत विभाग की ओर से सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप मामले की जांच में गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,