छत्तीसगढ़

तहसीलदार के सुने मकान का टूटा ताला…नगदी सहित लाखों के सोने चांदी के जेवरों पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ..

रमेश राजपूत बिलासपुर – जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी वारदातें थमने का नाम नही ले रही है, इधर पुलिस जब तक एक मामले का खुलासा करती है तब तक 3 चोरियां और हो चुकी रहती है, बड़े मामलों के साथ ही छोटी छोटी चोरियों की बाढ़ सी आ गई है, जिससे पुलिस भी परेशान है, हालांकि कई बड़े मामलों को ट्रेस किया जा चुका है, लेकिन आय दिन हो रही चोरियों से आम लोग खौफजदा है, बीती रात भी शहर के सकरी थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, मिली जानकारी के अनुसार बीएन सिटी लोखंडी में जांजगीर चाम्पा जिले में पदस्थ तहसीलदार गरिमा अनन्त अपने पति लक्ष्मी प्रसाद अनन्त के साथ परिवार सहित रहते है, जो हरेली त्यौहार के मद्देनजर 16 जुलाई की शाम 4 बजे घर मे ताला लगाकर अपने गृहग्राम खुड़ियाडीह तखतपुर चले गए थे, जो 17 जुलाई को जब घर पहुँचे तो पाया कि घर के मुख्य द्वार का सेंटर लाक टूटा हुआ था। कमरे अंदर जाकर देखने पर कमरा अस्त व्यस्त था ,पलंग में रखे बैग में नगदी रकम 50,000 रूपये तथा टेबल में रखा हुआ लेडिस घड़ी कीमती 5000 रूपये और 02 जोड़ी चांदी का पायल कीमती 5000 रूपये नही था। आलमारी में रखा हुआ सोने का मंगलसुत्र कीमती करीब 30,000 रूपये, 01 जोड़ी कान का सोने का झुमका कीमती 15000 रूपये, गुल्लक में रखा रकम लगभग 10,000 रूपये कुल कीमती 1,15,000 रूपये नही था। जिसे अज्ञात चोरों द्वारा रात में घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद अनन्त की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- एक चूक और खत्म हुई जिंदगी: 25 फीट गहरे पानी वाले कुएं में गिरकर युवक की मौत करंट की चपेट में आकर फिर एक मौत... निर्माणाधीन मकान में पुट्टी का काम कर रहे युवक की गई जान बेलतरा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का खुलासा...CCTV से पकड़ाए 5 शातिर, बैंक तोड़ने के औजार और बाइक जब्... कोटा:- सल्का डेम के पास दिनदहाड़े झपटमारी, रेलवे टिकट कलेक्शन की राशि लूटकर फरार हुए दो नकाबपोश छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 2027 में 1 अप्रैल से शुरू होगा शिक्षा सत्र...शासन ने किया गया बदलाव, ईएमआई की राशि में 4.60 लाख रुपये के कथित गबन का मामला... होम फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत दो ... पुरानी रंजिश में दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी झड़प...कई लोग हुए घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफ... छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 64 निरीक्षकों का तबादला.. नक्सल क्षेत्रों से मैदानी जिलों और मैदानी... प्रदेश के 61 सब इंस्पेक्टर बनेंगें इंस्पेक्टर... विभाग ने जारी की योग्यता सूची, महिला आयोग के हस्तक्षेप से रानी सिंह एनडीपीएस केस में नया मोड़… एएसपी को निष्पक्ष जांच के निर्देश,