बिलासपुर

देश में 31 मई तक बढ़ाई गई लॉक डाउन की मियाद, साथ ही धारा 144 भी 3 महीनों के लिए प्रभावी…कोरोना संक्रमण रोकने लिया गया निर्णय

रमेश राजपूत

बिलासपुर- गृह मंत्रालय ने रविवार शाम एक आदेश जारी करते हुए देश में समाप्ति के करीब पहुँचने वाले लॉक डाउन की अवधि को अब 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है, जिसे लेकर सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में इसे प्रभावी रूप से लागू करने निर्देश दिए गए है। गृह मंत्रालय ने इस आदेश में देश में कोरोना संक्रमण के ख़तरे के मद्देनजर यह निर्णय लिया है, जिसमें परिवहन के क्षेत्र में माल वाहक वाहनों की आवाजाही को छूट प्रदान किया है,

साथ ही पूर्व की तरह राज्यों में कंटेंटमेंट जोन, रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन और बफर जोन के आधार पर गतिविधियों को संचालित करने अनुमति और प्रतिबंधों को सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। आदेश में विस्तृत रूप से ऐसे सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इस आदेश में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रभावी रूप से कर्फ़्यू को लागू रखने आदेशित किया गया है, साथ ही नियमों को प्रभावी रूप से पालन कराने भी कहा गया है और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए है।

संक्रमण रोकथाम के लिए धारा 144 को 3 महीने के बढ़ाया गया

रविवार को ही प्रदेश में आगामी 3 महीनों के लिए निषेधाज्ञा 144 को बढ़ा दिया गया है, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने आदेश जारी किया है और इसे सभी जिला अधिकारियों को प्रभावी रूप से यथावत रखने निर्देशित किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ...