कोटा

शराब दुकान के बाहर विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीयर की बोतल से युवक का सिर फोड़ा और मोबाइल छीनकर फरार हुए आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर मामूली विवाद के बाद मारपीट और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक के सिर पर बीयर की बोतल से हमला किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती कोटा निवासी ओमप्रकाश साहू नाश्ते का होटल चलाते हैं। उन्होंने थाना कोटा में शिकायत दर्ज कराई कि 30 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह अपने दोस्त आकाश सक्सेना के साथ शराब लेने कोटा स्थित शराब दुकान पहुंचे थे। आकाश शराब लेने के लिए लाइन में लगा था। इसी दौरान टांडा अमने निवासी सुनील मरावी, रवि कौशिक और उनके दो अन्य साथियों ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी।शिकायत के मुताबिक, शराब लेकर बाहर मुख्य मार्ग पर आने के बाद आरोपियों ने फिर से दोनों के साथ विवाद किया। इसी दौरान एक आरोपी ने बीयर की बोतल से आकाश सक्सेना के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने ओमप्रकाश और आकाश के साथ हाथ-मुक्का व लात से मारपीट की। आरोप है कि हमलावर आकाश का मोबाइल भी छीनकर मौके से फरार हो गए। आकाश के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ओमप्रकाश को भी चोटें आई हैं। अस्पताल में उपचार के बाद ओमप्रकाश ने थाना कोटा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सुनील मरावी, रवि कौशिक समेत चार आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 304 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली...