मल्हार

युवक की संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकती मिली लाश,मल्हार चौकी क्षेत्र का मामला,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मल्हार – बुधवार सुबह एक युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली है जिससे गांव में हड़कंप मच गया वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम कारियाताल (नेवारी) मेन रोड स्थित डा .सोनी कुमार सुमन का घर है

जहाँ बुधवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने देखा कि सोनी सुमन के बाड़ी में लगे कौहा पेड़(अर्जुन पेड़) पर ग्राम कारियाताल नेवारी निवासी दीपक सिंह ठाकुर (मोनू) पिता उदय सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष की लाश पेड़ से लटकती मिली है जो पेड़ में रस्सी के सहारे झूल रहा था।

वही अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोनी सुमन के घर के आंगन में कपड़ा सुखाने वाले रस्सी को काट पेड़ से बांध फांसी पर झूल गया होगा जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 और मल्हार पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। वही मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मृतक ने अपने घर से 200 मीटर दूर किसी दूसरे के घर में आत्महत्या क्यों किया पुलिस इसकी जांच कार्यवाही में जुट गई है। वही शव को पोस्टमार्टम हेतु मस्तूरी भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी कि युवक की मौत किन परिस्थितियों से हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...