बिलासपुर

VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार युवक गंभीर, हॉस्पिटल रेफर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – उरगा मार्ग पर निर्माणाधीन भारतमाला हाईवे में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। तोरवा थाना क्षेत्र के दर्रीघाट-ढेंका कर्रा के पास अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार (CG 13 AS 9262) करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे।तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे हादसे की सूचना मिली। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां पुल का निर्माण कार्य अभी अधूरा है और आगे सड़क भी नहीं जुड़ी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवारों को इसकी जानकारी नहीं थी।तेज रफ्तार के कारण कार सीधे निर्माणाधीन हिस्से तक पहुंच गई और पुल के अधूरे सिरे से हवा में उछलते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला गया।जिसके बाद थाना पेट्रोलिंग वाहन और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार जारी है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घायल रायगढ़ जिले के निवासी हैं। वे कोरबा होते हुए रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल,