बिलासपुर

बिलासपुर: पुरानी रंजिश पर फिर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला…4-5 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, कोनी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना कोनी क्षेत्र के विवेकानंद चौक, ग्राम सेमरताल में शनिवार देर रात एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते बेल्ट और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में साहिल वर्मा और उसके 2-3 अज्ञात साथियों के खिलाफ धारा 109-BNS व 3(5)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।घटना 9 अगस्त की रात करीब 11.45 से 12 बजे के बीच हुई। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि सेमरताल में हर्ष यादव पर हमला हुआ है और उसे सिम्स अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंचकर आहत हर्ष यादव और उसके भाई परदेशी यादव से पूछताछ में पता चला कि हर्ष घर के बाहर टहल रहा था, तभी जलसो निवासी आनंद वर्मा, साहिल वर्मा और उनके साथी आए और विवाद करने लगे। विवाद के दौरान आनंद वर्मा ने बेल्ट से हमला किया, जबकि साहिल वर्मा और अन्य ने भी मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू से हर्ष के पेट और सीने पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हर्ष की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया जाना पाया गया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल,